क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना नाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेटरों के साथ शादी की है और अब वे एक सफल जीवन जी रही हैं| ऐसी ही एक जोड़ी है, क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी। फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद आ रही है| फैंस इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी खूब पसंद करते हैं। अक्सर विराट-अनुष्का की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों की लंबी फैन फॉलोइंग है।
विराट कोहली को नहीं पसंद हैं अनुष्का की ये चार फिल्में, रहते हैं इनसे बेहद दूर
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं और इस जोड़े ने अपनी प्यारी बेटी का नाम वामिका कोहली रखा है। वही मां बनने के बाद से अनुष्का शर्मा फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं और इन दिनों वह अपना सारा समय अपनी बेटी और अपने पति के साथ बिता रही हैं| अनुष्का और विराट दोनों ही हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं। अनुष्का शर्मा को अक्सर क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दौरान देखा जाता है। तो वहीं विराट भी अनुष्का को पूरा सपोर्ट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट को अपनी पत्नी अनुष्का की कुछ फिल्में बिल्कुल भी पसंद नहीं आती हैं। जिसे वह देखना भी पसंद नहीं करते।
विराट कोहली नहीं देखते हैं पत्नी अनुष्का की ये चार फिल्में, ये बताई वजह
यह तो हम जानते ही हैं की अनुष्का कितनी बेहतरीन अभिनेत्री हैं और इनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है| यहां तक की विराट और अनुष्का एक दूसरे को उनकी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत मदद भी करते हैं, लेकिन हम आपको बता दें की इतना सपोर्ट करने के बाद भी आज तक विराट ने अनुष्का की चार फिल्में नहीं देखी हैं| और इसका कारन स्पष्ट है – उनमें अनुष्का के बोल्ड सीन|
इन चार फिल्मों के नाम हैं बैंड बाजा बारात, पी.के., बॉम्बे वेलवेट, एनएच 10| इन फिल्मों में अनुष्का ने काफी बोल्ड सीन दिए हैं, इसीलिए विराट इन फिल्मों से दूर ही रहते है, और इन्हें देखना बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं| इतना ही नहीं शादी के बाद विराट ने अनुष्का से किसी भी मूवी में बोल्ड सीन देने के लिए साफ़ मना कर दिया है|