मशहूर अभिनेता शशि कपूर को कौन नहीं जानता| बॉलीवुड के इस जाने माने अभिनेता के आज भी बहुत सारे चाहने वाले हैं| इन्होने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और खूब वाहवाही बंटोरी है| अपने ज़माने के शशि एक बहुत ही सफल अभिनेता रहे हैं| इनकी फिल्म सत्यम शिवम् सुंदरम तो लगभग सभी ने देखी है, इस फिल्म में इनके बेहतरीन अभिनय को खूब सराहा गया है| ये इन महान अभिनेता हैं की हिंदी फिल्मों में इनके अतुलनीय योगदान के लिए भारत सर्कार ने इन्हें पद्मा भूषण और दादासाहेब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया है|
शशि कपूर की ज़िन्दगी में आया ऐसा तूफ़ान की आ गए थे वे डिप्रेशन में
यह तो हम सभी जानते हैं की शशि कपूर कितने सफल अभिनेता थे और इन्होने कितना नाम कमाया है| यह तो रही इनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात, पर हम इनकी प्रोफेशनल लाइफ के बल पर इनकी पर्सनल लाइफ को नहीं भांप सकते| उनकी ज़िन्दगी की चकाचौंध से तो सभी वाकिफ हैं, परर यह वह चीज़े हैं जो हम ऑन-स्क्रीन देख रहे हैं, अगर हम इनकी व्यक्तिगत ज़िन्दगी की बात करें तो ये बिलकुल हमारे जैसे ही हैं, इनकी ज़िन्दगी में भी कई दर्द हैं, कई राज़ छिपे हैं, जो इन्हें सताते हैं|
क्या था वह अपार दुःख जिस वजह से बुरी तरह टूट गए थे शशि कपूर
शशि कपूर की ज़िन्दगी में सब अच्छा चल रहा था, उनका भी एक खुशहाल परिवार था, लेकिन एक दिन सब बिखर गया| शशि का विवाह जेनिफर केंडल के साथ हुआ था| जेनिफर शशि को पृथ्वी थिएटर में मिली थीं, और शशि इनको पहली नज़र में ही अपना दिल दे बैठे| शशि जेनिफर से बहुत प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने यह बात सबसे पहले अपने बड़े भाई शम्मी कपूर को बताई| इसके बाद शम्मी अपनी पत्नी संग जेनिफर से मिले और उन्हें भी जेनिफर बहुत पसंद आयीं|
अब जब बात पहुंची उनके पिता पृथ्वी राज कपूर तक तो वे इस रिश्ते से बिलकुल खुश नहीं थे, यह तक की जेनिफर के घरवाले भी इस रिश्ते के खिलाफ थे, पर इसके बावजूद दोनों की शादी हुई, और शादी के बाद इनके तीन बच्चे हुए – कुणाल, करण, और सनजना| सब कुछ सही था, परर सन 1978 में जेनिफर का कैंसर से निधन हो गया| उस वक़्त शशि गोवा में थे| उनको जैसे ही यह खबर मिली उन्होंने बोट ली और समुद्र के बीचों बीच जाकर खूब रोए| इसके बाद शशि पूरी तरह से टूट गए और फिल्म जगत से अलग हो गए| वे डिप्रेशन में तक चले गए थे| 31 वर्ष वे अकेले रहे और 79 वर्ष की आयु में उन्होंने भी दुनिया को अलविदा बोल दिया|