दोस्तों आज हम आपसे एक ऐसे ऐसे घर की बात करने जा रहे हैं जो किसी अजूबे से कम नहीं है| भारत की राजधानी दिल्ली में बना हुआ यह मकान सभी को अपनी ओर खूब आकर्षित करता है और बहुत ही ज़्यादा समय से चर्चा का विषय बना हुआ है| यह मकान इतना ज़्यादा फेमस हो गया है की जो कोई बहार का दिल्ली आता है वह इस मकान को देखने ज़रूर जाता है| आखिर क्या है ऐसा इस मकान में की हो गया है यह इतना फेमस?
क्यों जाते हैं आखिर लोग इस मकान को देखने? ऐसा क्या है इसमें?
दोस्तों यह तो सभी जानते हैं की ज़मीन की कीमत कितनी बढ़ चुकी है| ऐसे में कहि ज़मीन खरीदो तो कैसे खरीदो| जितना बजट होता है उतने में पर्याप्त ज़मीन नहीं मिल पाती है, और छोटी सी जगह में मकान कैसे बनाएं यह सबसे बड़ी समस्या है| तो आज हम आपको एक ऐसे मकान के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल्ली में बहुत ही ज़्यादा प्रसिद्द है| यूँ तो एक बार ऐसी अफवाह उड़ी थी की नगर निगम कुछ समय में इस मकान को गिरा देगा पर यह सिर्फ एक अफवाह ही थी, और आज भी यह मकान अपनी जगह में सही सलामत खड़ा है|
आखिर क्या है इस मकान की विशेषता, कि नहीं है यह किसी अजूबे से कम
दोस्तों दिल्ली के जिस घर कि हम आपसे बात कर रहे हैं यह सिर्फ 6 गज में बना है| क्या आप सोच सकते हैं कि कोई घर इतनी सी जगह पर कैसे बन सकता है| पर यही सच भाई, 6 गज ज़मीन पर बना यह तिमंजिला घर सभी के आकर्षण का केंद्र है| इसे बिहार के एक राजमिस्त्री अरुण कुमार ने बनाया था| उसके बाद चार वर्ष पहले इसे पवन कुमार नमक व्यक्ति उर्फ़ सोनू ने खरीद लिया|
इस मकान में एक परिवार पिछले तीन साल से किराए में रहे रहा है| परिवार में पति पत्नी और उनके दो बेटे – एक बीस साल का और एक बारह साल का रहते हैं| यह उत्तर प्रदेश का परिवार है| इस मकान में 3 मंज़िल हैं| ग्राउंड फ्लोर में एक वाशरूम और पहले फ्लोर में जाने के लिए सीढ़ियां हैं| पहले फ्लोर में एक बैडरूम है| इसके बाद दूसरे फ्लोर में एक किचन और एक पूजा घर है, और तीसरी मंज़िल में एक कमरा है और छत में जाने के लिए दरवाज़ा है|