यूँ तो इंटरनेट में हम आये दिन कुछ न कुछ रोचक देखते ही रहते हैं, और कई वीडियो या तसवीरें ऐसे होती हैं की हम अचंभित रह जाते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, वह कुछ इस प्रकार की है की आप इस वीडियो को देखकर डर जाएंगे| इस महिला ने सड़क पर चलते कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे करने के लिए बहुत ही ज़्यादा हिम्मत और साहस चाहिए|
महिला ने किया कुछ ऐसा की हैरान हो जाएंगे सभी
ऐसा हमेशा नहीं होता है की आप किसी को सड़क पर घूमते हुए एक शेर को उठाते देखें, पर ऐसी ही एक घटना सचमुच की है जिसे देख लोगों के होश उड़ रहे हैं| और यह वीडियो है एक महिला की जो सड़क पर एक घूमते हुए शेर को अपनी गोद में उठाती है और निडर तरह से उसे सड़क पर लेकर चलती है।
हां, आपने इसे सही पढ़ा! वीडियो में कुवैत सिटी के सबहिया मोहल्ले में हिजाब पहने एक युवती अपनी गोद में शेर लिए हुए नजर आई। एक रिपोर्ट के अनुसार, लड़की और उसके पिता द्वारा पालतू जानवर के रूप में रखा जा रहा शेर उनके घर से भाग गया था, जिससे पड़ोस में दहशत फैल गई थी।
शेर को गोद में उठा सड़क पर घूमी महिला
हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही लड़की ने सड़क पर घूम रहे उस शेर को पकड़ लिया। वीडियो में उसे शेर को ले जाते हुए दिखाया गया है क्योंकि वह मुक्त होने के लिए संघर्ष कर रहा था। सड़क पर ले जाते समय शेर को गुर्राते हुए भी सुना गया।
इस बीच, वीडियो ने नेटिज़न्स को स्तब्ध कर दिया है, कई लोग सोच रहे हैं कि क्या यह वीडियो असली है। हालाँकि, यह सब सच है। पर्यावरण पुलिस ने पुष्टि की कि शेर लड़की और उसके पिता का था। अधिकारियों ने शेर को पकड़ने में भी मदद की, जिसके बाद उसे उसके मालिकों को वापस कर दिया गया। कुवैत में शेर और बाघ जैसे विदेशी पालतू जानवर रखना गैरकानूनी है, लेकिन यह एक आम बात है।