सोनम कपूर बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देने वाली एक भारतीय अभिनेत्री है। इनका जन्म 9 जून 1985 को हुआ था| आपको बता दें कि सोनम के पिता कोई और नहीं बल्कि एक बड़े और जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर है।सोनम कपूर की पहली फिल्म सवारियां थी जो 2००7 मैं आयी थी| आज के समय में सोनम कपूर ने बॉलीवुड में बहुत नाम कमा लिया है| सोनम कपूर ने 2018 में मशहूर बिज़नेस मैन आनंद अहूजा से शादी करी थी।

सोनम कपूर कि जीवनी-
वर्तमान समय में दोनों साथ में बेहद खुश है और खुशहाल जीवन बिता रहे हैं| आज के समय में सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज़्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है और हर जगह सोनम कपूर के बारे में बातें करी जा रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सोमन कपूर माँ बनने वाली हैं | जी हाँ और इस बात की पुष्टि स्वयं सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करके की है।
सोनम ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर किया इसके तुरंत बाद उनकी कजन खुशी और अंशुला कपूर ने उन्हें बधाई थी। इन दोनों के अलावा सोनम को बधाई देने वालों में करीना कपूर खान, वाणी कपूर, दिया मिर्जा, रवीना टंडन, शनाया कपूर, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, ताहिरा कश्यप जैसी तमाम सिलेब्रिटीज ने बधाई दी है|

सास ने दि शुभकामनाएं
सोनम कपूर की सासू मां ने एक्ट्रेस के फोटो को क्रॉप करके उनके बेबी बंप की फोटो फैंस संग शेयर की है. सोनम की सास ने दादी बनने को लेकर अपनी खुशी और एक्साइटमेंट जाहिर की है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- दादी बनने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं. इंतजार नहीं कर सकती हूं. लव यू मेरे बच्चों.
पति आनंद आहूजा के साथ फोटोशूट करवाया
सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ फोटोशूट करवाया थाl इसमें वह बेबी बंप पकड़े नजर आ रही थीl अनिल कपूर ने भी यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर उत्साह जताया थाl वह जल्द नाना बनने वाले हैंl उन्होंने सोनम कपूर और आनंद अहूजा को इस शानदार खबर के लिए बधाई भी दी है।
इसके पहले सोनम कपूर की तस्वीरें बहन रिया कपूर ने शेयर की हैl इसमें सोनम कपूर और आनंद अहूजा को देखा जा सकता हैl रिया कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए कमेंट भी लिखा हैl इसके पहले सोनम कपूर ने लिखा है, ‘चार हाथ, हम आप को बड़ा करने के लिए अपना सब कुछ करेंगेl 2 दिल, तुम्हारे लिए धड़केंगेl हम सभी कदम आपके लिए उठाएंगेl हम आपको ढेरों प्यार और समर्थन देंगेl हम आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैंl हर दिन अच्छा है, 2022 में स्वागत हैl’