दोस्तों! हम देख रहे हैं की इन दिनों बॉलीवुड में शादी का सीजन चल रहा है| कई अभिनेता अभिनेत्रियां एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं| हाल ही में सबसे ज़्यादा चर्चित कपल कटरीना और विक्की भी एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए| अब सभी फैंस आलिया और रणबीर कपूर की शादी का इंतज़ार तो कर ही रहे हैं पर अब एक और चर्चित कपल हमारे सामने आ रहा है, और सभी इनकी शादी का भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| दोस्तों बहुत ही जल्द सोनाक्षी सिन्हा भी अब शादी के बंधन में बांधने जा रही हैं, और सलमान खान के घर की बहु बनेंगी| आइये जानते हैं कौन है ये शख्स|
सोनाक्षी बनने वाली हैं सलमान खान के घर की बहु, बंटी के साथ बंधेंगी शादी के बंधन में
आइये विस्तार से जानते हैं इस कपल के बारे में| दोस्तों बंटी सलमान खान के छोटे भाई सुहेल खान की बीवी का भाई है| ऐसा माना जा रहा है की बंटी और सोनाक्षी साल 2012 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इन्हें कई बार साथ में भी देखा गया है| हालांकि दोनों खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं करते हैं लेकिन इन दिनों ये खूब सुर्ख़ियों में हैं और ऐसा माना जा रहा है की बहुत ही जल्द ये एक दूसरे से शादी करने वाले हैं|
आखिर क्या काम करते हैं बंटी?
आपको बता दें की बंटी जिनका पूरा नाम बंटी सजदेह है, वो मशहूर सेलिब्रिटी और स्पोर्ट्स मैनेजर्स कंपनी कॉर्नर स्टोन के सीईओ हैं| ये एक ऐसी कंपनी है जो सेलिब्रिटीज और क्रिकेटरों के डील्स मैनेज करती है और एन्ड -टू-एन्ड टैलेंट को जोड़ने की कोशिश करती है| इसी कंपनी के ज़रिये बंटी और विराट की अच्छी दोस्ती हुई| यहां तक की युवराज भी इसी कंपनी के माध्यम से बंटी से मिले|
बता दें की अगर ये अफवाह सच है तो ये बंटी की दूसरी शादी होगी| इससे पहले भी बंटी की शादी अम्बिका चौहान के साथ गोवा में हो चुकी है और कुछ समय बाद दोनों का डाइवोर्स हो गया| इसके बाद भी बंटी के नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़े जैसे सुष्मिता सेन, दिया मिर्ज़ा, नेहा धूपिया आदि| लेकिन साल 2012 से ये सोनाक्षी के साथ ही हैं|