दोस्तों यूँ तो हम जानते ही हैं की बॉलीवुड में सभी एक से बढ़कर एक पैसे वाले हैं, और सभी एक आलिशान ज़िन्दगी जी रहे हैं| इनमें से कुछ ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें शुरू से एक बेस मिल गया था और उन्हें ज़्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा, पर कुछ ऐसे सितारे हैं जिन्होंने सब कुछ स्क्रैच से शुरू किया और आज अपनी मेहनत के दम पर वे आसमान की ऊंचाइयों तक पहुँच गए हैं| ऐसे ही अभिनेता की आज हम बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर अपने लिए एक बहुत ही आलिशान ज़िन्दगी बना ली है, और ये बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे आमिर व्यक्ति बन गए हैं|
नेट वर्थ 5000 करोड़ के साथ हैं ये अभिनेता बॉलीवुड के सबसे अमीर आदमी
दोस्तों आज भले ही यह सितारा एक आलीशान ज़िन्दगी जी रहा है, लेकिन एक वो भी समय था जब इन्होने बहुत बुरे दिन देखे हैं| एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे और पले-बढ़े इस अभिनेता की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है| जी हाँ दोस्तों, हम किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के राजा शाहरुख़ खान की बात कर रहे हैं| अपने शुरूआती दिनों में कई चुनौती भरे सफर से गुजरने के बाद आज इस महान अभिनेता ने ये मुकाम हासिल करने के बाद सभी के लिए एक मिसाल कायम की है|
5000 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति के मालिक हैं शाहरुख़ खान
दोस्तों शाहरुख खान की अनुमानित कुल संपत्ति 700 मिलियन अमरीकी डालर है, जो की भारतीय रूपये के हिसाब से 5500 करोड़ के ऊपर है| शाहरुख़ खान भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाले अभिनेताओं में से एक है। और वह एक फिल्म का 45 करोड़ से 50 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं|
वह भारत के तो सबसे अमीर सितारे हैं ही, पर साथ ही वे दुनिया के भी सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं। 55 वर्षीय अभिनेता ने अपने करियर में 14 फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार जीते हैं। भारत सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। वह फ्रांस सरकार से ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस और लीजन ऑफ ऑनर पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता भी हैं।