दोस्तों सोशल मिडिया पर ऐसे कई लोग फेमस हुए है जिन्हें कोई जानता तक नही था पहले रानू मंडल और फिर सहदेव सचदेवा. स्कूल टीचर द्वारा सहदेव का विडियो बनाया गया था जिसमे सहदेव बचपन का प्यार मेरा भूल नही जाना रे” गाना गाते दिखाई दिए थे. सहदेव ने कभी सोचा भी नही था ये गाना उसे रातो रात स्टार बना देगा. इस समय सहदेव सबसे ज्यादा लाइमलाइट में बने हुए है. एक छोटी सी जगह से निकलकर आज सहदेव लाखो की कमाई कर रहे है. सहदेव के गाने पर लोगो ने लगातार ऐसे ऐसे विडियो बनाना शुरू किया कि सहदेव को स्टार बना दिया. जिसके बाद बादशाह ने सहदेव को अपने साथ एल्बम में गाने का मौका भी दिया था.उनके गाने को भी लोगो ने काफी ज्यादा पसंद किया था.
सहदेव के है 2 मेनेजर
सहदेव जैसे ही फेमस हुए उन्हें कई बड़े शो ने अपनी TRP बढाने के लिए शो में गेस्ट के तौर पर बुलाया था. इसके बाद से ही सहदेव एक अच्छी जिन्दगी जीने लगे. सहदेव को लोगो ने इतना ज्यादा पसंद किया कि उनके एक गाने ने उन्हें लखपति बना डाला. आपको जानकर हैरानी होगी कि सहदेव के पास आज खुद के 2 मैनेजर है जो उनका सारा काम देखते है और इनको सहदेव 20 रूपये महीने की सैलरी भी देते है. ये दोनों मेनेजर उनकी पेमेंट से लेकर सहदेव की विडियो बनाते है और उन्हें सोशल मिडिया पर शेयर भी करते है.
इन दोनों का काम सहदेव के लिए नये नये गाने ढूंढना होता है और उसपर सहदेव को काम करवाना होता है. जहाँ पहले सहदेव को सोशल मिडिया के बारे में कोई जानकारी नही थी वहीँ अब वे लगातार अपनी नई नई विडियो सोशल मिडिया पर शेयर करते रहते है. इस समय सहदेव 2 लाख की कमाई करते है और जिससे वे अपने दोनों मैनेजरों की सैलरी भी देते है. आपको बता दें कि सहदेव को एक मेनेजर बादशाह ने भी दिया है.
बचपन का प्यार से बदली जिन्दगी
बीते दिन पहले सहदेव की एक विडियो काफी ज्यादा वायरल हुई थी जिसमे वे अल्लू अर्जुन का स्टाइल कॉपी करते नजर आये थे. सहदेव ने पुष्पा फिल्म में अल्लू अर्जुन का डांस भी कॉपी किया था. सहदेव के इस स्टाइल को लोगो ने खूब पसंद किया था. वहीँ एक खबर में ये कहा गया था कि उनका एक्सीडेंट हो गया है जिसके बाद लोगो ने सहदेव के लिए दुआ भी की थी. सहदेव ठीक हो चुके है और फिर से सोशल मिडिया पर विडियो शेयर कर रहे है.
सहदेव इतनी छोटी सी उम्र में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार बन चुके है. सहदेव का गाया एक गाना लोगो को इतना पसंद आया था कि कुछ महीने तक बॉलीवुड सितारे भी इसी गाने पर रील बनाते दिखाई दिए थे. सहदेव फिलहाल पढाई पर ध्यान दे रहे है इसके साथ ही वे आने वाले प्रोजेक्ट का भी इंतज़ार कर रहे है जिसमे उन्हें काम करना है. जिस तरह सोशल मिडिया पर रानू मंडल फेमस हो गयी थी लेकिन अपने बुरे व्यवहार के कारण वे आज फिर रोड पर आ गयी है ठीक ऐसे सहदेव भी मशहूर हो गये लेकिन सहदेव जानते है उन्हें लोगो से कैसे बात करनी है.