कोरोना वायरस महामारी के बीच कई दिगज्ज सितारों ने दुनिया को अलविदा बोल दिया| कई नायब सितारे जैसे इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और सरोज खान जैसे दिग्गज सितारों के अलावा फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां हमें छोड़कर चली गईं, और सभी को एक गहरा सदमा दे गयीं| अभी इन सभी दिगज्ज कलाकारों के जाने के सदमे से दुनिया उभरी भी नहीं थी की एक और दुखद खबर आई गयी।
नहीं रहा ये महान सितारा, बोल गया दुनिया को अलविदा
हिंदी और पंजाबी फिल्मों का लोकप्रिय चेहरा रंजन सहगल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि रंजन सहगल लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था| 36 वर्षीय रंजन सहगल की पहचान मुख्य रूप से पंजाबी फिल्मों में एक अभिनेता के रूप में की जाती थी।
ऐश्वर्या राय के साथ भी कर चुके हैं रंजन काम
रंजन सहगल ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी थिएटर से की और बाद में हिंदी सिनेमा में अभिनय के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए। शुरुआत में, उन्हें क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया और रिश्ता डॉट कॉम पर सहायक भूमिकाएँ निभाते हुए देखा गया था, और धीरे-धीरे कलर्स के रिश्तों से बड़ी प्रथा, तुम देना साथ मेरा और गुस्ताख दिल में बड़े किरदार निभाने लगे। पंजाबी सिनेमा में उनके काम में यारान दा कैचप, आतिशबाज़ी इश्क और माही एनआरआई शामिल हैं।
36 वर्षीय रंजन एक थिएटर अभिनेता थे, जिन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक किया था। अभिनेता ऐश्वर्या राय और रणदीप हुड्डा की हिंदी फिल्म सरबजीत का भी हिस्सा थे| इस महान अभिनेता की मौत ने सभी को एक गहरा सदमा दिया है| इनसे पहले एक अन्य क्राइम पेट्रोल अभिनेता शफीक अंसारी की वक्ष कैंसर से लड़ाई के बाद मृत्यु हो गई थी। CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक नोट साझा करते हुए अभिनेता की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। अंसारी ने 2003 में रिलीज़ हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म बागबान में बतौर पटकथा लेखक काम किया है|