मशहूर अभिनेत्री रानी मुख़र्जी को कौन नहीं जानता| इस अभिनेत्री ने राजा की आएगी बारात से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की| अपने करियर में रानी मुख़र्जी ने कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है जैसे गोविंदा, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख़ खान, आमिर खान आदि| यह एक बहुत ही बेहतरीन अभिनेत्री हैं, और शादी के बाद भी अपने एक्टिंग के करियर में पूरी तरह से एक्टिव हैं| हाल ही में रानी मुख़र्जी ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है| दिखने में यह घर इतना खूबसूरत है की आप इसे देखते ही रहे जाएंगे| आइये देखते हैं इस घर की कुछ तसवीरें|
रानी मुख़र्जी का नया घर है इतना खूबसूरत, कि जिसने भी देखा देखता ही रह गया
रानी मुख़र्जी का घर किसी महल से कम नहीं है| यह इतना आलिशान घर है कि इसमें हर चीज़ की सुविधा है| 3545 स्क्वायर फ़ीट पर बना यह आलिशान महल इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में है, और चर्चा का विषय बना हुआ है| जो भी इस घर की तसवीरें देख रहा है वह अपनी नज़रें ही नहीं हटा पा रहा है| आपको बता दें की इस घर में दो पार्किंग एरिया हैं| इस घर में मिनी थिएटर भी है, और इतना ही नहीं बल्कि इस घर में आउटडोर फिटनेस स्टेशन, कृत्रिम रॉक-क्लाइम्बिंग क्षेत्र और स्टारगेजिंग डेक आदि भी शामिल हैं|
कितनी है रानी मुख़र्जी के इस महल की कीमत
रानी मुख़र्जी के पास वर्तमान में 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति है| रानी सिर्फ फिल्मों से ही पैसा नहीं कमेटी हैं बल्कि इनके कई और बिज़नेस भी हैं जो बहुत ही सफल हैं| रानी मुख़र्जी के अपने होटल्स और रेस्टोरेंट्स भी हैं और उनसे बहुत ही अच्छा पैसा आता है| हाल ही में रानी ने मुंबई में जो घर खरीदा है उसकी कीमत 28 करोड़ से 30 करोड़ रूपये है|
अगर हम रानी मुख़र्जी के काम की बात करें तो इन्हें आखिरी बार बंटी और बबली 2 में देखा गया| रानी की अब तक की सबसे बड़ी हिट कुछ कुछ होता है फिल्म है जो कारन जौहर द्वारा निर्देशित है| इसके लिए रानी मुख़र्जी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का खिताब भी मिला है| इस साल रानी की नयी फिल्म मिसेज़ चैटर्जी वीएस नॉर्वे आने वाली है| और इनके कई नए प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं|