प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री और टीवी मॉडल, गायिका, मॉडल और सामाजिक कार्यकर्ता है. साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ये लोगो की नजरो में आयी।मिस वर्ल्ड का ख़िताब पाने के बाद इन्होने एक अभिनेता के रूप में अपना करियर बनाने का फैसला किया। तमिल फिल्म थमिज़न के साथ, विजय के साथ, अभिनेत्री ने अभिनय की शुरुआत की।2003 में, उन्होंने अनिल शर्मा की द हीरो: द लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। अपने डेब्यू के बाद से एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्मों में काम किया है।
सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। प्रियंका कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी तस्वीरों के चलते। लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने का विषय उनकी तस्वीरें हैं। हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वायरल तस्वीरें उन्होंने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। जिस पर इस समय काफी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही लोग कमेंट्स की बारिश भी कर रहे हैं।
कुछ तस्वीरें हुई वायरल
अगर बात करें वायरल तस्वीरों की तो तस्वीरों में साफतौर से देखा जा सकता है कि प्रियंका काली रंग की साड़ी पहने नज़र आ रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस साउथ एशियन ऑस्कर नॉमिनेशन में गई थी। जिस दौरान की उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई। एक्ट्रेस ने इस मौके पर ब्लैक कलर की साड़ी पहनकर अपने बालों को खुला रखा है। देसी गर्ल ने डायमंड ज्वैलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया है। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर ‘हॉट’, ‘बोल्ड’, ‘क्यूट’ जैसे शब्दों का यूज़ कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में
वहीं, अब बढ़ें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तरफ तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘शीला’, ‘जी ले जरा’, ‘कल्पना चावला बायोपिक’ में नज़र आएंगी। देसी गर्ल की फिल्म ‘जी ले जरा’ साल 2023 में रिलीज़ होगी। वहीं उनकी बाकी दोनों फिल्में इसी साल रिलीज़ होंगी। फैंस को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। वो अक्सर अपनी एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर जाहिर करते रहते हैं।