परिणीति चोपड़ा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और गायिका हैं, जो हिंदी फिल्मो में काम करती हैं। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अम्बाला, हरियाणा, भारत में हुआ। परिणीति चोपड़ा जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है। चोपड़ा ने साल 2011 में हिंदी फिल्म “लेडिस वर्सेस रिकी बहल” से डेब्यू किया। बाद में उन्होंने कई सफल फिल्मे की जैसे “इशकजादे, गोलमाल अगेन, शुद्ध देसी रोमांस और केसरी” आदि फिल्मो में काम किया।
परिणीति की फिल्म का टीज़र हुआ लॉन्च
हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 45 सेकंड के इस टीजर में हार्डी और परिणीति बिल्कुल डिफरेंट अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें वो कई देशों में मिशन पर जाती दिखेंगी। फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अहम भूमिका में नज़र आएंगे अन्य कलाकार
फिल्म में परिणीति और हार्डी के अलावा शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, रजित कपूर, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और दीश मारीवाला जैसे एक्टर भी अहम भूमिका निभाएंगे। कोड नेम तिरंगा के अलावा परिणिती जल्द ही सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फैमिली फिल्म ऊंचाई में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी जैसे सीनियर एक्टर दिखेंगे।