अभिनेत्री नीतू सिंह कपूर जल्द ही दिखेंगी एक बार फिर बड़े पर्दे पर। 63 वर्षीय अभिनेत्री 6 साल की उम्र से फिल्मी जगत में शामिल हो गई थी। उन्होंने “दो कलियां” नामक फिल्म जो कि 1968 में आई थीं उसका हिस्सा थी। उन्होंने 1960 से लेकर 1980 तक लगातार काम किया फिर उनकी शादी मशहूर अभिनेत्र ऋषि कपूर जो की बॉलीवुड के जाने माने कपूर खानदान के बेटे थे उनसे हो गई।
शादी के बाद फ़िल्म को छोड़कर ग्रहस्ती संभालने का ज़िम्मा लिया!
नीतू सिंह 1973 में आई फिल्म यादों की बारात से सभी के दिलों में राज करने लगी लेकिन उसी समय उनकी मुलाकात ऋषि कपूर से भी हुई और दोनो ही एक दूसरे के प्यार में पड़ गए और दोनो ने शादी करने की भी ठानी। 20 साल की ही उम्र में नीतू ने शादी कर के कपूर खानदान की बहू बन गई। शादी करने के बाद भी नीतू ने फिल्म में काम करना तो nhi छोड़ा था क्युकी 1983 तक उनकी फिल्में आई जिनके चलते हुए उन्हे अपनी एक्टिंग के लिए अवॉर्ड्स भी मिले , पर घर गृहस्थी और काम को संभालने में जब अदाकारा को थोड़ी तकलीफ होने लगी तो उन्होंने अपने घर पर ध्यान देना ज्यादा ज़रूरी समझा। ऋषि कपूर और नीतू सिंह कपूर के दो बच्चे भी हुए रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर। रिद्धिमा कपूर की शादी भी हो चुकी है और वह एक मां भी है हालाकि उनके भाई यानी रणबीर अभी तक शादी शुदा तो नहीं पर ऐसा माना जा रहा है की वह अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र की सह अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ शादी के अटूट बंधन में जल्द ही बंध जाएंगे । ऐसा नही था की नीतू ने फिल्मी जगत से सन्यास ले लिया था। वह 2009 में आई लव आज कल और 2012 की जब तक है जान मूवी में गेस्ट अपीयरेंस में दिखी । 2010 में नीतू ने अपने पति ऋषि कपूर के साथ वापस से एक और फिल्म करी जिसका नाम दो दूनी चार था जिसमें भी दोनो ने मिया बीवी का रिश्ता निभाया और 2013 में बेशरम नाम की फिल्म में नीतू अपने बेटे रणबीर और पति ऋषि कपूर दोनो के साथ दिखी।
एक बार फिर दिखेंगी बड़े पर्दे पर!
2020 में ऋषि कपूर का कैंसर के कारण देहांत हो गया जिसके चलते नीतू कपूर का तो जैसे संसार उजड़ गया हो पर उन्होंने हिम्मत नही छोड़ी अपने पति की मौत को भी जिंदगी का एक कड़वा सच मान कर आगे बढ़ी तभी उन्हे “जुग जुग जियो” नाम की फिल्म का ऑफर आया जिसमें अनिल कपूर , वरुण धवन और किआरा अडवाणी भी है । जुग जुग जियो में काम करने के लिए रणबीर और रिद्धिमा ने ही उन्हें प्रोत्साहन दिया और आखिरकार 2013 के बाद एक बार फिर सुंदर और टैलेंटेड अभिनेत्री नीतू सिंह कपूर फिर बड़े पर्दे पर दिखेंगी।