कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ न सिर्फ अपनी धमाकेदार कॉमेडी बल्कि अपने विवादों को लेकर भी चर्चा में रहा है। 2008 से प्रसारित हो रहे इस टीवी सीरियल ने अपनी जिंदगी कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन ‘बबीता जी’ की भूमिका में दिखाई दे रही हैं और उनकी भूमिका घर-घर में खूब लोगो के दिलों पर राज कर रही है। अपने चाहने वालो के बिच मुनमुन काफी ज्यादा लोकप्रियता पा चुकी है।
क्या हुआ था मुनमुन दत्ता के साथ क्या हुआ था ?
आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और लगभग हर दूसरे सेलेब्रिटी की तरह वह भी ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। कुछ साल पहले मुनमुन दत्ता के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने उनके बारे में काफी ज्यादा आपत्तिजनक बात कह दी थी। जबकि उस व्यक्ति की परवाह न करते हुए मुनमुन दत्ता ने उस व्यक्ति को ऐसा करारा जवाब दिया, जिसे पढ़कर उनके चाहने वाले खुश हो गए।
क्या जवाब दिया मुनमुन ने ट्रोलर को ?
मुनमुन ने उस व्यक्ति से कहा कि तुम जैसे इंसान पर तो कोई थूकेगा भी नहीं, हिम्मत है तो सामने आकर बात करो, तुम्हें ब्लॉक करने से पहले, मैंने सोचा क्यों न अपना रुतबा तुम्हे दिखाऊं, अपना बदसूरत चेहरा लेकर कहीं और जाओ और वहां जा कर अपना गंदा मुंह खोलो । मुनमुन को जब एक यूजर ने गलत तरह से ट्रोल करने की कोशिस की तो मुनमुन का ये करारा जवाब देख कर उनके सभी चाहने वाले हैरान हो गए थे ।मुनमुन से इस तरह के करारे जवाब की किसी को उम्मीद नहीं थी। जबकि कुछ समय पहले मुनमुन दत्ता एक विवादित बयान के चलते सुर्खियां बटोर रही थीं। मुनमुन ने जाने-अनजाने जाति सूचक का प्रयोग कर दिया था, जिससे काफी विवाद हुआ था। मुनमुन को इस वजह से पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन में भी बुलाया गया था।
पिछले 13 सालो से मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीता जी की भूमिका निभाती दिखाई दे रही है। मुनमुन ने इस शो से पहले बहुत सारे टीवी शो और फिल्मो में काम किया लेकिन मुनमुन को पहचान तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के बाद ही मिली थी । मुनमुन आज अपने अभिनय की वजह से टीवी जगत की सबसे लोकप्रिय अदाकारा में से एक है।