मंदाकिनी यानी यास्मीन को 22 साल की उम्र में राज कपूर ने राम तेरी गंगा मैली में चांस दिया था। कुछ साल बाद उनका नाम दाउद से जुड़ा। बाद में उन्होंने मर्फी रेडियो के चाइल्ड मॉडल से शादी की।साल 1985 में राज कपूर की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी को लोग आज भी भूल नहीं पाये हैं। 80 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली मेरठ की यास्मीन जोसेफ को जब फिल्मों में काम नहीं मिला तो उन्होंने अपना नाम बदल दिया और वो बन गई बॉलीवुड सेंसेशन गर्ल मंदाकिनी। पर क्या आप को पता है कि मंदाकिनी को अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद से रिश्तों के चलते भी कई अखबारों की सुर्खियों में रहीं।
बच्चे काफी बड़े हो गए
मंदाकिनी के दोनों बच्चे काफी बड़े हो गए हैं। उनका बेटा रोबिल काफी हैंडसम दिखाई देता है तो वहीं उनकी बेटी इनाया खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी मात देती है। बता दें, इनाया ठाकुर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है।इनाया की खूबसूरती अपनी मां मंदाकिनी की तरह ही है और उनकी एक झलक देखने के बाद ही लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। वही उनका बेटा रोबिन किसी हीरो से कम नहीं है। रोबिन तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है।
फैमिली के साथ में मुंबई में ही निवास कर रही है
तिब्बती योगा सिखाने का करती हैं काम खबरों के अनुसार अभिनेत्री मंदाकिनी वर्तमान में अपने फैमिली के साथ में मुंबई में ही निवास कर रही है । मंदाकिनी और उनके पति मिलकर के तिब्बतन हर्बल सेंटर संचालित करते हैं। इस सेंटर में मंदाकिनी तिब्बती योगा सिखाने का कार्य करती हैं । मंदाकिनी को फिल्मी पर्दे पर 20 साल पहले देखा गया था। हाल में ही है खबर आई थी कि जल्दी मंदाकिनी फिर से बॉलीवुड इस स्क्रीन पर नजर आएंगीं लेकिन अभी तक इनका कोई भी प्रोजेक्ट देखने में नहीं आया है।
खबरों के अनुसार बताया यह भी जाता है कि इन्हें धारावाहिक छोटी सरदारनी का प्रस्ताव आया था। लेकिन अभिनेत्री मंदाकिनी ने इस किरदार को निभाने से इंकार कर दिया था। अभिनेत्री मंदाकिनी साल 2002 में बंगला फ़िल्म अमर प्रेम में नजर आईं थी। उसके बाद यह फ़िल्मी पर्दे पर दिखाई नही दीं।