यह तो हम सभी जानते हैं की मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर काफी चर्चित बॉलीवुड कपल्स में से एक हैं और आये दिन ये सुर्ख़ियों में रहते ही हैं| मलाइका और अर्जुन के फंस भी उन दोनों की इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं| हालाँकि मलाइका अरोरा अर्जुन कपूर से पूरे 12 साल बड़ी हैं, पर इसके बावजूद दोनों ही इन चीज़ो की परवाह किये बिना अपने रिश्ते में आगे बढ़ रहे हैं, और वे अक्सर बोला करते हैं की वे उन पर होने वाले ट्रॉल्स की परवाह नहीं करते|
इतना गहरा प्यार होने के बावजूद भी क्यों हो रहे हैं मलाइका और अर्जुन अलग
आपको बता दें की हाल ही में बॉलीवुड जगत से आयी खबर के अनुसार मलाइका ने अपने आप को दुनिया से बिलकुल अलग कर लिया है, और वह पूरा 6 दिन से अपने फ्लैट से बहार नहीं आयी हैं| खबरों से पता चला है की मलाइका किसी वजह से बहुत दुखी हैं, और वह किसी से मिलना नहीं चाहती हैं| आपको बता दें की अर्जुन भी इतने दिनों से मलाइका से मिलने उनके फ्लैट पर नहीं गए हैं|
क्या अर्जुन हैं मलाइका के दुखों की वजह
अक्सर मलाइका को अर्जुन के साथ हैंगआउट्स पर जाते हुए देखा गया है| चाहे को फॅमिली फंक्शन हो, या फिर वेकेशन पर जाना, यह प्रेमी जोड़ा हमेशा एक दूसरे के साथ ही घूमते हुए दिखता है| लेकिन ऐसा क्या हुआ है की इन 6 दिनों में अर्जुन भी मलाइका से मिलने नहीं आये हैं|
आपको बता दें की अर्जुन की बहन रिहा कपूर का घर मलाइका के घर से कुछ ही दूरी पर है, और जब भी अर्जुन आस पास होते हैं या अपनी बहन से मिलने आये होते हैं, तो ऐसा कभी नहीं हुआ की अर्जुन मलाइका से मिलने उनके फ्लैट पर न गए हों| लेकिन अभी 3 दिन पहले अर्जुन अपनी बहन रिहा के घर डिनर पर तो आये लेकिन वे अपनी चर्चित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा से मिलने उनके फ्लैट पर नहीं गए और वही से वापिस चले गए| यह सब इसी की ओर इशारा करता है की इस कपल के बीच सब कुछ सही नहीं है|