बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा मलाइका अरोड़ा काफी ज्यादा पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। फैंस उनके डांस से लेकर उनकी खूबसूरती तक हर चीज़ की दीवाने हैं। बता दें कि मलाइका सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं। हाल ही में मलाइका की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। जिसके चलते उन्हें ट्रोल होना पड़ा।
बता दें कि इस बार मलाइका अरोड़ा को उनकी ड्रेस या उनके लुक्स के चलते नहीं बल्कि किसी और कारण वश ट्रोल होना पड़ा। जिसे सुनने के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वहीं फैंस का कहना है कि अगर अर्जुन भी मलाइका को देखेंगे तो वो भी हंसेंगे। दरअसल, मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ आए दिन स्पॉट की जाती हैं। वहीं उन्हें अर्जुन को ज्यादा फोन न यूज़ करने के लिए कई बार कहते सुना गया है। जबकि अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों में मलाइका लगातार फोन से चिपकी नज़र आई। मलाइका इन तस्वीरों में फोन पर काफी ज्यादा व्यस्त दिखाई पड़ रही हैं। जिसके चलते ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
वहीं अगर बात करें वायरल तस्वीरों की तो ये तस्वीरें तब की हैं, जब मलाइका अपनी योगा क्लासेस के लिए जा रही होती हैं। अगर बात करें उनके लुक की तो मलाइका ने इस दौरान बालों का बन बना रखा था। साथ ही उन्होंने नियॉन कलर के शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप पहने थे। अपने इस लुक में मलाइका काफी ज्यादा हॉट और बोल्ड लग रही हैं। मलाइका को फोन से यूं चिपका देख यूज़र्स उन्हें कमेंट कर लिख रहे हैं कि पहले उन्हें खुद को फोन से दूर करना होगा, तब दूसरों को वो फोन कम यूज़ करने की सलाह दे सकती हैं।
इसके साथ ही अन्य यूज़र ने लिखा कि मलाइका खुद ही ज्यादा फोन यूज़ करती हैं और अर्जुन को ऐसा करने से रोकती हैं। इसके साथ ही कई यूज़र्स ने मलाइका की इन तस्वीरों को सपोर्ट किया और हार्ट वाले इमोजी कमेंट किए।
अगर बात करें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशन की तो दोनों कलाकार बीते काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आती है। फैंस दोनों की तस्वीरों पर भी खूब प्यार लुटाते नज़र आते हैं। बता दें कि मलाइका और अर्जुन अक्सर एक-दूसरे पर सोशल मीडिया के सहारे भी प्यार जताते दिखते हैं। दोनों कलाकारों को आए दिन एक साथ स्पॉट किया जाता है।