रांझना फिल्म से “कुंदन” के किरदार में सभी का दिल जीतने वाले धनुष दक्षिण भारत के सुपरस्टार है पर ऐसी क्या वजह रही की वह अपनी बीवी के साथ टूटता रिश्ता नही बच्चा पाए आइए जानते है।
धनुष का करियर!
धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए उन्होंने “धनुष” नाम चुनना। वह अभिनेता होने के साथ साथ निर्देशक, निर्माता, गायक और लेखक भी है। धनुष की एक्टिंग का जलवा सिर्फ दक्षिण भारत की फिल्मों में ही नही बल्कि बॉलीवुड में भी देखने को मिला है। धनुष ने बॉलीवुड में तीन फ़िल्में की है जिनमें से “रांझना” और हाल की में आई “अतरंगी रे” जनता को खूब पसंद आई और खासकर उसमें धनुष के अभिनय करने की काबिलियत पर बहुत तालियां बजीं। धनुष फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में 6 बार शामिल हो चुके है जो की भारत के 100 सिलेब्रिटीज को जोड़ कर बन्नी थी। उनकी फिल्में जैसे की असुरन, मारी, वेल्लेला पताधारी, कोड़ी, अनेगण काफी लोकप्रिय है।
क्यों दिया अपनी बीवी को तलाक!
धनुष रजनीकांत के दामाद थे यह बात तो काफी लोग जानते है पर दामाद बन्ने कैसे यह बात बहुत कम लोग जानते है पर सभी लोग यह नहीं जानते की असली में वह उनके दामाद बन्ने कैसे। दरअसल धनुष की एक फिल्म की तारीफ करते हुए ऐश्वर्या जो की रजनीकांत की बेटी है उन्होंने उनसे बात चीत करी अगले दिन ऐश्वर्या ने धनुष के लिए फूल भिजवाए जो बात धनुष को भा गई। यही से दोनो की बात चीत की शुरूआत हुई और दोनो का मिलना मिलाना भी शुरू हुआ। अक्सर धनुष और ऐश्वर्या को मीडिया वालो ने अपनी खींची हुई तस्वीरों में कैद भी कर लिया।जब धनुष से ऐश्वर्या के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने कहा की ऐश्वर्या उनकी बहन की दोस्त है इसलिए काफी बार साथ में देखी जाति है पर असल बात तो सब जानते ही थे। धनुष के परिवार वालो और रजनीकांत ने शादी का रिश्ता पक्का कर दिया और 2004 में रजनीकांत ने अपनी बेटी का हाथ धनुष के हाथ में थमा दिया। धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे है और वह दक्षिण भारत के पावर कपल में से एक माना जाता था पर हाल ही में धनुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा सभी लोगो को यह सूचित किया की उनका और ऐश्वर्या दोनो का तलाक का निर्णय है इसलिए अब वह अलग हो रहे है। धनुष ने यह भी लिखा की ऐश्वर्या और उनके बीच दोस्ती और पेरेंटिंग का एक अच्छा रिश्ता रहा पर अब उन दोनो का अलग होना अन्न दोनो की खुशी और ग्रोथ के लिए काफी जरूरी है। सभी लोगो से प्राइवेसी की उम्मीद रखते है ऐसा भी अभिनेता ने अपने पोस्ट में लिखा।