करिश्मा कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में हिंदी फिल्मों की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक थी।वह अपने समय की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। दिल तो पागल है, हम साथ साथ हैं, बीवी नंबर 1, फिजा और राजा हिंदुस्तानी जैसी फिल्मों में अभिनय करने के बाद उन्हें एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री का दर्जा मिलने लग गया था।
मात्र 17 साल की उम्र से अपनी पहली रोमांटिक ड्रामा फिल्म प्रेम कैदी के साथ बॉलीवुड में शामिल हुईं थी। लगभग एक दशक तक सिल्वर स्क्रीन पर राज करने के बाद, उन्होंने एक व्यवसायी से शादी की और 2003 में बॉलीवुड से छुट्टी ले ली।एक स्टार किड होने के बावजूद, उनका जीवन कभी आसान नहीं रहा। बिना गॉडफादर के बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने से लेकर दूसरी महिला की वजह से अपने घर को तोड़ते हुए देखने से लेकर अब अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश करने तक, उन्होंने संघर्षों और दिल टूटने के अपने हिस्से को जीया है।
बॉलीवुड की अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कॉफी सुपर डुपर हिट मूवी दी है। लेकिन जब वे शादी कर ली उसके बाद मूवी में आई ही नही। लेकिन जिस शादी के बाद उन्होंने मूवी न बनाने का फैसला ली, वो शादी अब टूट चुकी है। और अपने बीते हुए अतीत को छोड़ कर काफी आगे निकल चुकी हैं।
13 साल बाद टूट गयी थी शादी
करिश्मा ने पहली शादी संजय कपूर के साथ किया था, जोकि 13 साल तक चली थी, जिससे उनकी एक बेटी समायरा, और बेटा किशन राज हैं। अगर इस शादी की बात करें तो 13 साल तक ये शादी के बंधन में बधी रही, लेकिन 13 साल बाद उन्होंने 2016 में संजय कपूर से तलाक ले लिया था।
दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने दोनों बच्चो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की
खबरों की माने तो कुछ समय पहले खबरें आई थी की अभिनेत्री करिश्मा अब जल्द ही दूसरी शादी करने वाली हैं वो भी मुंबई स्थित बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल से जिन्हें वो डेट कर रही हैं। दोनों एक साथ कई सारे समारोहों में एक साथ नज़र आते हैं। हालाँकि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।। वहीं संजय की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने दोनों बच्चो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, दोनो बच्चे पिता के साथ समय अच्छे से बिता रहे हैं। हलाकि वो सिर्फ अपने पिता के पास थे,इतनी काम उम्र में बच्चो का माँता पिता से अलग रहना ये काफी मुश्किल है ।