मशहूर कामिडियन कपिल शर्मा ने अपनी कामयाबी के झंडे पूरे विश्व में गाड़ रखे हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। विदेशों में भी उनकी कामेडी को बहुत पसंद किया जाता है। वो अपनी ठहाकेदार कामेडी से हर दिल में राज करते हैं। जिंदगी में इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल 1980 में पंजाब के प्रसिद्ध शहर अमृतसर में हुआ था। उनके माता जी का नाम जनक रानी और उनके पिता जी का नाम जितेन्द्र कुमार है।
मशहूर कामिडियन कपिल शर्मा ने किया है कपड़े की मिल में काम।
आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने अत्यंत ही संघर्षरत जीवन व्यतीत किया है। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। वे उस महज़ चौदह- पंद्रह साल के थे जब उन्होंने पैसे कमाने के लिए कपड़े की मिल में काम करना शुरू किया था। इस नौकरी में वे दिन के 70-80/- रुपये कमाते थे। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने अपने संघर्षमय जीवन का बखान करते हुए इस बात को स्वीकृति दी कि वे कपड़े की मिल में काम करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि वे यह काम किसी दबाव या मजबूरी में नहीं बल्कि अपनी स्वेच्छा से खुद के लिए करते थे।
कपिल शर्मा ने आगे यह भी साझा किया कि उन्होंने कपड़े की मिल में मेहनत करके जो आमदनी इकट्ठा की थी उससे उन्होंने एक म्यूजिक सिस्टम खरीदा था। इसके अलावा उन्होंने पी•सी•ओ में भी नौकरी की थी।
किसी राजा से कम नहीं है कपिल शर्मा का जीवन।
अतीत भले ही संघर्षरत था मगर आज कपिल शर्मा अपनी काबिलियत के दम पर एक राजसी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। आज उनकी एक माह कि आय तीन करोड़ रुपए है। सूत्रों की मानें तो यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कपिल शर्मा कुल 250/- करोड़ रुपए से भी अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।
मुंबई में स्थित कपिल शर्मा का एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत 15 करोड़ है। वे अपने मकान में अपनी मां जनक रानी, पत्नी गिन्नी चतरथ और अपने दोनों बच्चों के साथ एक सुखमयी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में भी एक बेहद आलिशान घर एक फार्म हाउस के रूप में तैयार करवाया है जहां वे अक्सर जाकर वक्त गुजारना पसंद करते हैं। कपिल शर्मा काफी शौक़ीन मिज़ाज के व्यक्ति हैं। उनके पास एक बेहद ही आकर्षक कार कलेक्शन है। उनके कार कलेक्शन में एक से एक लग्ज़री कारें शामिल हैं जैसे- मर्सिडीज बेंज एस क्लास, 60 लाख की रेंज रोवर, 77 लाख की वोल्वो एक्स सी 90। इसके साथ ही उनके पास रायल एनफील्ड बुलेट 500 जैसी बाइक भी है। इसके अलावा कपिल शर्मा के पास एक बहुत ही ज़्यादा आकर्षित लग्ज़री वैनिटी वैन है जिसकी कीमत करीबन 5 करोड़ रुपए है।
कपिल शर्मा का टीवी शो “द कपिल शर्मा शो” जो कि हर शनिवार-रविवार को सोनी चैनल पर दस बजे राज को प्रसारित होता है। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें एक एपिसोड के 80-90 लाख रुपए मिलते हैं। सूत्रों के मुताबिक वे जल्द ही नैटफ्लिक्स पर भी अपने नए शो के साथ नज़र आएंगे। यह ख़बर उनके दर्शकों के लिए बेहद उत्साहित कर देने वाली है।