दोस्तों कॉमेडी किंग जॉनी लीवर के बारे में तो सभी जानते हैं| इस अभिनेता ने अपनी दमदार कॉमेडी के चलते सभी का खूब मनोरंजन किया है| जॉनी लीवर ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है और खूब वाहवाही बंटोरी है| जॉनी लीवर का जन्म 1957 में हुआ और साल 1982 में इन्होने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था| जॉनी एक बहुत ही ज़िंदा दिल इंसान हैं, और सभी को खूब हंसाते हैं| लेकिन आपको इनकी ज़िन्दगी के एक दर्द के बारे में शायद ही पता होगा| आइये जानते हैं क्या हुआ था जॉनी की ज़िन्दगी में|
जॉनी की बहन का जब शव था घर में पड़ा तो उन्होंने करा कुछ ऐसा की
जॉनी की हंसती खेलती ज़िन्दगी से तो सभी वाकिफ हैं लेकिन एक समय था जब इस महान एक्टर पर भी दुःख के बादल छाए थे| जॉनी अपना दर्द ज़्यादातर किसी से बांटते नहीं हैं और जितना हो सके उतना खुशियां बाँटने की कोशिश करते हैं| एक समय ऐसा भी आया था जब उनके पिता की हालत बहुत गंभीर थी और उनकी सर्जरी होने वाली थी , इस वक़्त भी जॉनी ने किसी से कुछ न कहा, पर इस बार तो और बड़ा दुखों का पहाड़ जॉनी की ज़िन्दगी में टूटा जा उनकी बहन का निधन हो गया|
बहन के निधन ने तोडा लेकिन फिर भी गए शूट पर
भगवन हर मोड़ पर सभी की परीक्षा लेता है और स पर खड़े उतरना हमारा काम है| एक समय जॉनी की ज़िन्दगी में भी ऐसा आया जब उनका एक बहुत ही ज़्यादा महत्वपूर्ण शूट था और दूसरी ओर उनकी बहन का शव घर पर था और अर्थी ले जाने की तैयारियां हो रही थीं| उस वक़्त जॉनी ने जो किया उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है| क्योंकि जॉनी के वर्क कमिटमेंट थे, जिस वजह से जॉनी ने चुप चाप घर से अपने कपडे लिए और शूट के लिए निकल गए|
इस बात का खुलासा काफी सालों बाद खुद जॉनी ने किया और यह बताया की ज़िन्दगी का कोई भरोसा नहीं है| कब किसका बुलावा आ जाये कोई नहीं जानता| जॉनी ने बताया की कैसे उस दिन उन्होंने टैक्सी में ही अपने कपडे बदले और कॉलेज पहुंचे| उन्होंने आगे बताया की ईश्वर ही जानता है की मैंने उस दिन कैसे परफॉर्म किया| जॉनी आगे बोलते हैं की ये ज़िन्दगी है, यहां कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता| इसीलिए हमें हर परिस्तिथि के लिए तैयार रहना चाहिए|