पिछले कई दिनों से ऋतिक को एक लड़की के साथ बहुत बार देखा जा चुका है। ऋतिक के साथ जो लड़की दिखाई देती है वह फिल्मों में बहुत कम दिखाई दी है।लेकिन अब उनको बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश स्टार ऋतिक रोशन के साथ बहुत बार देखा जा चुका है।
कौन है यह ऋतिक की मिस्ट्री गर्ल?
अब फ़िल्मी गलियारे में यह चर्चा जोरों पर है कि ऋतिक अपने से 13 साल छोटी एक अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं। ऋतिक को एक अभिनेत्री के साथ कई बार रेस्टोरेंट के बाहर देखा जा चुका है।
हाल ही में ऋतिक को मुंबई के खा’र इलाके में एक अभिनेत्री के साथ हाथ में हाथों में हाथ डाले देखा गया था।दोनों तस्वीर में मास्क लगाए हुए दिखाई दे रहे थे। उनके चाहने वालो के मन में भी यह सवाल उठने लगे कि उनके साथ ये मिस्ट्री गर्ल है तो कौन है? इस समय का ऋतिक रोशन का वीडियो भी सामने आ रहा है और खूब वायरल हो रहा है ।
जाहिर सी बात है की ऋतिक ने कुछ साल पहले अपनी पत्नी सुजैन को तलाक दे दिया था ।यह कपल बॉलीवुड की दुनिया का सबसे ज्यादा खूबसूरत कपल में से एक था। लेकिन बहुत सालों तक चले इस रिश्ते में अचानक विराम लग गया था। तलाक के बाद अब ऋतिक एक नई अभिनेत्री के साथ दिखाई दे रहे हैं।
क्या रिश्ता है उस मिस्ट्री गर्ल का ऋतिक के साथ ?
लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि, ऋतिक इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं।ऋतिक के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री का नाम है सबा सिंह ग्रेवाल जिनको सबा आजाद के नाम से जाना जाता है। ऋतिक रोशन की यह मि’स्ट्री गर्ल काफी समय से खूब सुर्खियां बटोर रही है।
ऋतिक रोशन को सबा के साथ हाथ पकड़े हुए रेस्टोरेंट से बाहर निकलते बहुत बार देखा गया है।वह उस लड़की को कार में बैठाते हैं और फिर उसी कार में बैठकर खुद भी रवाना हो जाते हैं।
लगातार ऋतिक रोशन और सबा आजाद की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग कह रहे कि अब तलाक के बाद ऋतिक फिर से नए रिश्ते की शुरुआत करने की खूब तैयारी कर रहे हैं।