दोस्तों! एकता कपूर के नाम से तो सभी वाकिफ हैं| एकता कपूर ने अब तक कई सारे डेली सोप बनाये हैं, जो दर्शकों को बहुत ही पसंद आते हैं| साल 1975 में जन्मी एकता कपूर एक बहुत ही बेहतरीन प्रोडूसर हैं, और इन्हें पद्मा श्री से भी नवाज़ा जा चुका है| भारतीय सीरियल्स प्रोडूकारने के साथ साथ एकता कपूर ने कई फिल्में भी प्रोडूस की हैं| एकता कपूर एक बहुत ही सफल प्रोडूसर हैं, और इनके द्वारा निर्देशित कहानियां आज हर घर का एक अभिन्न हिस्सा हैं| आपको बता दें की एकता कपूर का एक बेटा भी है, जिसका नाम उन्होंने रवि कपूर रखा है| यह बेटा एकता कपूर का सरोगेसी के माध्यम से हुआ है| आइये जानते हैं की एकता कपूर ने शादी क्यों नहीं की|
आज तक कुंवारी क्यों हैं एकता कपूर, पूछे जाने पर जानते हैं उन्होंने क्या बोला
एकता कपूर ने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से ली, इसके बाद एकता कपूर अपना कॉलेज करने मीठीबाई कॉलेज चली गयीं| क्योंकि एकता एक फ़िल्मी परिवार से हैं तो एक्टिंग में उनका रुझान हमेशा से ही रहा है| इसीलिए बहुत कम उम्र में ही उन्होंने इस इंडस्ट्री में कदम रख दिया था| जब वो 17 साल की थीं, तभी से उन्होंने बतौर इंटर्न इस इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था|
एकता कपूर ने खोला शादी न करना के पीछे का राज़, इस वजह से नहीं की शादी
एकता कपूर अपने करियर में बहुत ही सफल हैं और इन्होने 100 से अधिक सीरियल्स को प्रोडूस किया है| इनके द्वारा रचित सीरियल्स में प्रसिद्द सीरियल्स क्योंकि सास भी कभी बहु थी, कसौटी ज़िन्दगी की, यह हैं मोहब्बतें, जोधा अकबर, कुमकुम भाग्य, कहानी घर घर की, बड़े अच्छे लगते हैं आदि आते हैं| आज एकता 46 वर्ष की हो गयी हैं, लेकिन ये अब तक इतना कुछ हासिल कर चुकी हैं जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता|
जब एकता से पूछा गया की अब तक उन्होंने शादी क्यों नहीं की तो इस पर एकता ने जवाब दिया की शादी बहुत ही धैर्य का काम है, अगर आप धैर्यवान हैं तभी इस बंधन में बंधें| उन्होंने आगे कहा की न मेरे अंदर धैर्य है, और न ही मैं किसी चीज़ का दिखावा कर सकती हूँ| इसीलिए मैंने शादी नहीं की| आपको बता दें की एकता का अपना ऑल्ट बालाजी ओटीटी प्लेटफार्म भी है, जिसमें ये अब वेब सीरीज पर भी काम कर रही हैं|