हाल ही में धनुष द्वारा एक ट्वीट आया था जिसमें धनुष ने बताया है की उनकी पत्नी ऐश्वर्या और वो अब साथ नहीं हैं| आपको बता दें की धनुष और ऐश्वर्या का साथ 18 वर्ष का है, जो की कम नहीं है| 2004 में इनकी शादी के बाद इन्होने एक दूसरे को समझा, जाना, और साथ में बहुत सी चीज़ें देखीं| लेकिन आज ये अपने रास्ते अलग कर रहे हैं| देखा जाए तो 18 साल कम नहीं होते, लेकिन इतने साल इ बादआज इन्होने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं| इनके फैंस को जबसे इनके इस फैसले का पता चला है तब से सभी बहुत दुखी हैं और यही जानना चाहते हैं की आखिर ऐसा क्या हुआ की ये पावर कपल आज अलग होना चाहता है|
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के सेपरेशन की असली वजह आयी सबके सामने
आपको बता दें की ऐश्वर्या मशहूर साउथ इंडियन अभिनेता रजनीकांत की बेटी हैं| धनुष संग ऐश्वर्या की शादी तब हुई थी जब धनुष 21 वर्ष के थे और ऐश्वर्या 23 वर्ष की| शादी के बाद दोनों माता पिता बने और इनके दो बेटे हुए, जिनमें एक बेटे का नाम है यात्रा राजा और दूसरे बेटे का नाम है लिंगा राजा| शादी के बाद इन दोनों ने साथ में एक बहुत ही सुखद ज़िन्दगी बितायी| जहां धनुष एक अभिनेता और गायक हैं, वहीँ ऐश्वर्या एक निर्देशक हैं और वो भी एक गायक हैं|
इस वजह से ले रहे हैं धनुष और ऐश्वर्या डाइवोर्स
18 वर्ष साथ चलने के बाद आज ऐश्वर्या और धनुष ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं| ये फैसला लेने के बाद ऐश्वर्या और धनुष ने इसका खुलासा खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर एक मैसेज के साथ किया, जिसमें उन्होंने बहुत कुछ लिखा था जैसे उनका अब तक का सफर कितना खूबसूरत रहा, दोनों ने ज़िन्दगी में कई खुशियों को साथ में देखा, हर मोड़ पर अलग अलग किरदार निभाए लेकिन अब चीज़े उनके बीच में सही नहीं हैं तो उन्होंने अलग होने का फाइल्स ले लिया है, और उन्होंने बस सभी से इस दुःख से उभरने के लिए प्राइवेसी मांगी है|
अगर हम इनके काम की बात करें तो हाल ही धनुष की अतरंगी रे रिलीज़ हुई है| इस फिल्म में सारा अली खान और अक्षय कुमार भी हैं| और इस साल उनकी नयी फिल्म मारन रिलीज़ होने वाली है| इसी प्रकार ऐश्वर्या के भी कई नए प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं|