गलोबल आइकॉन माने जाने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ना ही सिर्फ हिंदुस्तान में अपनी पहचान बनाई बल्कि विश्वभर में भारत का नाम भी रोशन किया। भारत का नाम रोशन करने का सिलसिला तबसे शुरू हुआ जब प्रियंका ने सन् 2000 में विश्व सुन्दरी का खिताब जीता, जो के उनके कैरियर की पहली सीढ़ी थी उसके बाद से लेकर अब तक प्रियंका ने ना ही सिर्फ बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हुईं बल्की हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से अपनी पहचान बनाई।
मर्सिडीज – मयबाच S650
टॉप पेड़ अभिनेत्रियों की लिस्ट की गिनती में आने वाली प्रियंका और उनके पति निक जोन्स को गाडियों का काफी शौक है। दोनो के पास बहुत सी लक्जिरियस गाडियां है जिनमें से कुछ तो उन्होंने एक दूसरे को तोहफे में भी दी थी। जोन्स ब्रदर्स की। गाने की एल्बम जब टॉप 100 बिलबोर्ड में शामिल हुई तो इस खुशी को जशन मनाने के लिए निक ने अपनी प्यारी बीवी प्रियंका के लिए। मर्सिडीज – मयबाच S650 उपहार में दी।
रोल्स रॉयल्स
प्रियंका के पास रोल्स रॉयल्स भी है जिससे वह हर बड़े इवेंट या पार्टी में देखी जाती है। रोल्स रॉयल्स कोई आम गाड़ी नही बल्की उसकी गिनती शांदर गाड़ियों में से एक में होती है। अधिकतम प्रियंका जैसे बड़े सेलिब्रिटीज के पास यह शांदार गाड़ी देखने को मिलती है जिसका मूल्य 5.25 करोड़ बताया जाता है।
बीएमडब्ल्यू– सिरीज़ 5
अभिनेत्री और सिंगर मिया बीवी का जोड़ा एक बार बीएमडब्ल्यू– सिरीज़ 5 में भी नज़र आए थे जिसकी कीमत भारत में लगभग 52 लाख बताई जाती है।
मर्सिडीज़ की दीवानी
मर्सिडीज़ के दीवाने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में से एक है प्रियंका उन्हें उनके पास आखरी पीढ़ी की मर्सिडीज़ एस क्लास है। उनकी एस क्लास गाड़ी सफेद रंग की है और उसकी छत काले रंग की। सिर्फ़ यही नहीं उनके पास मर्सिडीज की पुरानी पीढी यानी ई क्लास वाला गाड़ी का मॉडल भी है। दोनो ही मर्सिडीज़ सफेद रंग की है और बहुत की आरामदायक भी मानी जाती है जिन्हें चलाने का मज़ा अलग ही है ।
ऑडी क्यू 7
प्रियंका के पास ऑडी क्यू 7 लग्ज़री एस यू वी भी है। ऑडी क्यू 7 सबसे महंगी गाड़ियों की लिस्ट में से एक है और इसके शानदार फीचर्स के करण काफियों की पसंद भी। प्रियंका के लिए यह गाड़ी खास इसलिए भी है क्युकी प्रियंका इससे अपनी हर लॉस एंजिल्स की ट्रीप पर प्रयोग करती हुईं देखी जाती है।