बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को कौन नहीं जानता| पद्मावत में रानी पद्मावती का किरदार निभा के इस अभिनेत्री ने सभी कप अपना दीवाना बना लिया| हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी एक हेयर फ्लिप करते हुए फोटो शेयर की है, जो बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रही है और सभी का ध्यान केंद्रित कर रही है| जहां कुछ लोग इस तस्वीर में दीपिका की प्रशंसा कर रहे हैं, वही कुछ लोग हैं जो इस तस्वीर के लिए उन पर तरह तरह की टिप्पड़ियां कर रहे हैं| जानते हैं क्या है इन नेटिज़ेंस का कहना|
दीपिका का हेयर फ्लिप ट्रेंड हुआ फ़ैल, नेटिज़ेंस ने कहा, ‘इतना कमाती हो, इससे……’
हाल ही में दीपिका द्वारा शेयर की गयी एक सेल्फी में उन्होंने हेयर फ्लिप ट्रेंड ट्राई किया जो पूरी तरह से फ़ैल हो गया। इसको शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने हेयर फ्लिप करने की कोशिश की जिसने सभी का ध्यान खींचा लेकिन यह एक महाकाव्य असफल साबित हुआ। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ”उस बालों वाली चीज को करने की कोशिश की’ लोग करते हैं और बुरी तरह विफल रहे हैं|
दीपिका आये दिन अपनी कोई न कोई तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, और उनके साथ किसी न किसी प्रकार से जुड़े रहने की कोशिश करती हैं| काम के मोर्चे पर, दीपिका को आखिरी बार कबीर खान की 83 में देखा गया था जिसमें उनके पति रणवीर सिंह ने महान क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई थी।
आइये जाने क्या क्या कमेंट किये नेटिज़ेंस ने दीपिका की पोस्ट पर
जैसे ही दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में अपनी यह तस्वीर शेयर की, उनके कई प्रशंसकों ने उनके कमेंट सेक्शन को भद्दे कमेंट्स से भर दिया। एक यूजर ने लिखा, “इतने पैसे कहाँ रखोगी, शैम्पू और तेल तो ले ही सकती हो।” वहीं दूसरे ने लिखा, ”बिजली का तार पकड़ लिया था क्या मेम 440 वोल्ट का जाटका”।
दीपिका के इस साल भी कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं| अपनी आने वाली फिल्म में दीपिका अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की फिल्म गेहरियां की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म 11 फरवरी, 2022 को रिलीज होने वाली है। वह सिद्धार्थ आनंद की आगामी एक्शन फ्लिक फाइटर में ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। पठान में दीपिका शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।