खबर राजस्थान के करौली गांव से आ रही है , जहां दूध निकालते समय एक भैंस अपनी ही मालकिन के ऊपर गिर गयी. भैंस के महिला के ऊपर गिरने से भैंस की तो तुरंत ही मृत्यु हो गयी और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये अजीबोगरीब किस्सा आजकल बहुत सुर्खियां बंटोर रहा है , क्योंकि ऐसा कम ही सुनने में आता है की दूध निकलते समय कोई भैंस गिर जाए और यहां तक की उसकी मौके पर ही मृत्यु हो जाये.
दूध निकालते हुए महिला के ऊपर गिरी भैंस और फिर ….
आपको बता दे की यह भैंस जिसकी मृत्यु हो गयी है यह एक परिवार की रोज़ी रोटी का जरिया थी. इसकी मौत के बाद से इस भैंस क मालिक काफी दुखी हैं क्योंकि एक ततो इस दुर्घटना में उनसे उनकी भैंस छिन गयी जिसकी वजह से वे अपनी रोज़ी रोटी कमा रहे थे और दूसरा उनकी पत्नी भैंस के नीचे दब गयी थी जिसके बाद उनकी पत्नी के कंधे पर फ्रैक्चर हो गया और उनको तुरंत सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया.
आखिर कैसे गिर गयी भैंस?
ऐसा शायद हम पहली बार ही सुन रहे हों की दूध निकालते हुए एक भैंस गिर गयी और उसका स्वर्गवास हो गया. आपको बता दे की भैंस के मालिक से पूछताछ के बाद पता चला है की भैंस काफी समय से बीमार चल रही थी. लेकिन उसके यूँ अचानक गिर जाने की वजह वो अभी तक नहीं पता लगा पाए .
आपको बता दे की इस भैंस की कीमत 50000 रूपये थी और एक गरीब परिवार के लिए यह एक बहुत ही बड़ी रकम है. इस परिवार को भैंस के गुज़र जाने के बाद एक बहुत बड़े दुःख से गुज़ारना पड़ रहा है. दरअसल भैंस को दूध निकालते समय चक्कर आ गया और वह एक दम से गिर गयी और वहीँ उसकी मृत्यु हो गयी. दूसरा , भैंस महिला के ऊपर गिरी तो महिला भैंस के नीचे दब गयी और इन्हे बहुत ही मुश्किल से भैंस क नीचे से निकाला गया और इसके बाद तुरंत भर्ती कराया गया.
मृत्यु के बाद भैंस को दफना दिया गया और क्योंकि महिला गंभीर रूप से घायल हुईं तो उनका अभी भी एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है