हम एक ऐसे ज़माने में जी रहे हैं जहां किसी की भावनाओं की कोई कदर नहीं| एक दूसरे को धोखा देना आम बात बन गया है| चाहे कोई आपसे कितना भी प्यार क्यों न करता हो, लेकिन अगर आपकी फितरत में उसे धोखा देना है तो वो आप देकर रहेंगे चाहे उसने आपके लिए क्या कुछ न कर लिया हो| ऐसी ही एक वीडियो सामने आ रही है मार्टिनेज की जिसे प्यार में धोखा इस कदर मिला की वो उस सदमे से उभर नहीं पा रहा है| मार्टिनेज ने अपनी प्रेमिका के लिए क्या कुछ नहीं किया, यहां तक की वह अपनी जान पर भी खेल गया, लेकिन उसके आड़ भी मार्टिनेज की प्रेमिका ने उसे धोखा दे दिया और उससे बहुत दूर चली गयी|
प्रेमिका की माँ को किडनी देकर भी मिला धोखा, अब हो गयी है मार्टिनेज की ऐसी हालत कि
मार्टिनेज कि प्रेमिका की माँ को जिस वक़्त जीने के लिए किडनी ट्रांसप्लांट कि ज़रूरत थी, उस वक़्त मार्टिनेज आगे आया और अपनी प्रेमिका कि माँ को अपनी एक किडनी दान कर उसने उसकी जान बचाई| लेकिन बदले में मार्टिनेज को क्या मिला, ‘सिर्फ धोखा’| जिस प्रेमिका के खातिर उसने अपनी जान की तक बाज़ी लगा दी, वही प्रेमिका इस सबके एक महीने बाद मार्टिनेज को धोकर चली गयी, उसने मार्टिनेज की बिलकुल भी परवाह न की और इस हालत में उसे अकेला छोड़ दिया|
मार्टिनेज के किया सोशल मीडिया पर अपना दुःख व्यक्त
दोस्तों यह तो हम जानते हैं की टिकटोक भारत में बैन हो गया है लेकिन दूसरे देशों में अभी भी यह अप्प पूरी तरह से चल रही है| मार्टिनेज ने टिकटोक पर एक वीडियो बनाई, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका द्वारा धोखा खाने की बात बताई और बहुत रोया| कुछ ही समय में यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो गयी, और अब तक इसे 14 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है| वीडियो देखने वालों ने कमेंट बॉक्स में अपनी टिप्पड़ियां शेयर कर मार्टिनेज को दिलासा दिया|
इस वीडियो के वायरल होने के बाद मार्टिनेज ने एक फॉलो उप वीडियो बनाई, जिसमें उसने बताया की उसके पास अपनी प्रेमिका के खिलाफ कोई सबूत नहीं है| उसने बोला की अब वो दोस्त नहीं हैं लेकिन मार्टिनेज को उससे कोई शिकायत नहीं है| मार्टिनेज ने आगे बताया की उसने यह वीडियो ऐसे ही अपना दुःख बांटने के लिए बनाई थी, लेकिन वह नहीं जानता की वीडियो इतनी वायरल हो जाएगी|