कॉमेडियन भारती सिंह के बारे में तो हम सभी जानते हैं, और जिस तरह वह कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम बना चुकी हैं, वह सबके लिए एक मिसाल बन गयी हैं| आज भारती अपने इस बेहतरीन टैलेंट के दम पर करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी बन गयी हैं|
आपको बता दें की सूत्रों के अनुसार भारती सिंह इस वक़्त करीब 100 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं, और वह सालाना करीब 4 से 5 करोड़ कमाती हैं, लेकिन आपको बता दें की बहुत ही जल्द भारती सिंह की संपत्ति में गिरावट आने वाली है, जिसका कारण हम आपको बताने जा रहे हैं|
क्या है वह वजह की भारती सिंह की संपत्ति में आ जाएगी बहुत जल्द गिरावट
भारती सिंह की कॉमेडी का हर कोई दीवाना है, यही कारण है की वह हर जगह तारीफें बटोरती हैं| आज भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी से अपने लिए एक आलिशान ज़िन्दगी बना दी है, और उन्हें किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं है, लेकिन अब अपने परिवार के लिए उनकी संपत्ति में बहुत ही जल्द गिरावट आने वाली है, और कुछ समय तक उनकी संपत्ति में बिलकुल भी वृद्धि नहीं होगी|
परिवार के लिए छोड़ना पड़ेगा करियर, जिस वजह से आ जाएगी संपत्ति में गिरावट
आपको बता दें की भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी| उनके पति हर्ष एक भारतीय पटकथा लेखक, टेलीविजन निर्माता और टेलीविजन होस्ट हैं। उन्होंने कॉमेडी सर्कस के तानसेन, कॉमेडी नाइट्स बचाओ और कॉमेडी नाइट्स लाइव शो लिखे हैं। लिम्बाचिया ने फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के लिए डायलॉग और फिल्म मलंग के टाइटल-ट्रैक के बोल भी लिखे हैं|
आपको बता दें की भारती सिंह बहुत ही जल्द एक बच्चे को जन्म देने जा रही हैं| और उनके डॉक्टरों ने उन्हें इस हालत में काम का तनाव न लेने की बजाय, आराम करने की सलाह दी है| सूत्रों को अनुसार अप्रैल 2022 में उनके घर एक नन्हा मेहमान आएगा| यही कारण है की भारती सिंह अब कुछ समय के लिए स्क्रीन से दूर चली जाएंगी, और अब वह कुछ समय अपने करियर से ब्रेक ले लेंगी, जिस वजह से उनकी समपत्ति में गिरावट आ जायेगी|