ऐश्वर्या राय, एक जानी मानी अभिनेत्री जिनको आज के समय में कौन नहीं जानता| ऐश्वर्या रॉय बच्चन भारतीय फिल्म अभिनेत्री के साथ और 1994 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता रही हैं। उनका बॉलीवुड में करियर शानदार रहा है और वे भारत की पापुलर और हाईप्रोफाइल सेलिब्रिटीज में से एक मानी जाती हैं। अगर ऐश्वर्या की जीवनी की बात करें तो ऐश्वर्या रॉय ने 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की जिनसे उन्हें एक बच्ची है-आराध्या।
बच्चन और अम्बानी का रिश्ता
यह शादी भारत की हाईप्रोफाइल शादियों में से एक रही जिसमें केवल गिने-चुने लोगों को ही न्यौता दिया गया। शादी को बकायदा रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। वर्तमान समय में ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।ऐश्वर्या अंबानी परिवार के काफी करीब हैं। अनिल अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चीफ मुकेश अंबानी के छोटे भाई और देश के चर्चित उद्योगपति हैं। ऐश्वर्या राय अमिताभ बच्चन की बहू हैं।
अभी हाल ही में पता चला है कि, भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन में से एक अनिल अंबानी के बीच में इनका एक अनोखा रिश्ता है। जिसके चलते दोनों एक साथ नजर आते हैं और जब दोनों साथ होते हैं तो दोनों के चारों पर एक अलग ही खुशी और चमक देखी जाती है। इस रिश्ते से अभी तक पूरा बॉलीवुड अनजान है। आइए जानते हैं क्या है इनके बीच रिश्ता।
अनिल अंबानी और टीना के बेटे की शादी में पूरा बच्चन परिवार ही पहुंचा था। अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या ने लाल रंग का आउटफिट पहना। अभिषेक बच्चन लाल रंग के शेरवानी और बेज कलर के पगड़ी में थे जबकि ऐश्वर्या ने ट्रेडिशनल लॉन्ग लाल गाउन कैरी किया। साथ ही उन्होंने दुपट्टा ले रखा था। वहीं लहंगे में आराध्या प्यारी लग रही थीं। कोरोना को देखते हुए तीनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
ऐश्वर्या और अनिल अंबानी की खास दोस्ती
आपको बता दें कि ऐश्वर्या और अनिल अंबानी काफी लंबे अरसे से एक अच्छे दोस्त हैं। ऐश्वर्या और अनिल की यह दोस्ती पुरानी है और दोनो एक दूसरे को बहुत समय से जानते है। जिसके चलते दोनों साथ में समय व्यतीत करते हैं। वह हर सुख दुख में शामिल होते हैं यही वजह है कि ऐश्वर्या के पति अभिषेक भी इस रिश्ते से कोई एतराज नहीं जताते। पूरा बच्चन परिवार ही अंबानी परिवार के काफी करीब है।