अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को कौन नहीं जानता| बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि यह अभिनेत्री अब हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी है, और देश का नाम रोशन कर चुकी हैं| अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी के बाद भले ही प्रियंका पूरी तरह से वहीँ शिफ्ट हो गयी हैं, लेकिन वो आज भी अपनी मिट्टी से जुडी हैं, और वहाँ रहकर भी हर प्रकार का धार्मिक काम करती हैं| हाल ही में प्रियंका ने अमेरिका में एक भारतीय मेन्यू वाला होटल खोला है, जिसका नाम उन्होंने ‘सोना’ रखा है| हाल ही में जब उन्होंने सोना का उदघाटन किया, तो उसमें प्रियंका और निक ने पूरे हिन्दू रिवाज़ निभाए, और उन्हें उदघाटन में आरती करते देखा गया|
प्रियंका के होटल में समोसे की कीमत है इतनी कि आ जायेंगे चक्कर
अगर आप अब अमेरिका जाते हैं तो आपको अब वहां पर भारतीय व्यंजन मिस करने कि ज़रूरत नहीं है, बस ‘सोना’ जाएँ और वहां पेट भर भारतीय भोजन खाएं, हाँ पर अपनी जेब ढीली करने के लिए भी तैयार रहें| प्रियंका के इस होटल में सब कुछ है जैसे गोल गप्पे, समोसा, भेल पूरी, वड़ा-पाव, श्रीखंड, आलू टिक्की, आदि| इसीलिए अमेरिका जाएँ तो इस होटल में ज़रूर जाएँ और भारतीय खाने का आनंद लें|
सस्ता नहीं प्रियंका चोपड़ा के होटल में खाना, समोसे कि कीमत सुनकर रहे जाएंगे दंग
प्रियंका चोपड़ा के होटल में आपने भारतीय मसालों का तो पूरा पूरा स्वाद मिलेगा, लेकिन इसके लिए आपको अच्छी खासी कीमत चुकानी होगी| अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के होटल के समोसे कि तो ये 14 डॉलर का है, मतलब आपको यहां पर 1045 रुपये का समोसा मिलेगा जिसकी कीमत हमारे देश में सिर्फ 6 से 10 रूपये पर पीस है| अगर हम बात करें इस होटल के वड़ा पाव की तो इसकी कीमत भी यहां १४ डॉलर ही है, जो की आपको हमारे देश में 20 से 30 रूपये का मिल जाएगा|
प्रियंका चोपड़ा के यहां हर आइटम 14 डॉलर के ऊपर ही है, हाँ श्रीखंड थोड़ा सस्ता है जिसकी कीमत 12 डॉलर है| हाल ही में प्रियंका अपने परिवार के साथ यहां खाना खाने आयीं थी| यूँ तो यह होटल बहुत महंगा है लेकिन आप यहां अपने मुँह का टेस्ट चेंज करने जा सकते हैं|